Honda ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC1 को लांच कर दिया है। यह स्कूटर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और 80 km की रीइडिंग रेंज के साथ लांच हुई है। यह स्कूटर न केवल किफायती कीमत के साथ मिल रही है बल्कि इसकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी बहुत काफी आकर्षक हैं। आज के इस लेख में हम आपको Honda QC1 के बारे में सभी जरूरी जानकारी के बारें में बताएँगे, जैसे कि इसके पावर और परफॉर्मेंस, ब्रेक, व्हील और सस्पेंशन, डाइमेंशन्स, फीचर्स, कीमत और EMI प्लान, सर्विस और मेंटेनेंस शेड्यूल के बारे में।
Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर: पावर और परफॉर्मेंस
Honda QC1 एक BLDC (Brushless Direct Current) मोटर से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो इसे दमदार पावर और टॉर्क देती है। इस स्कूटर की अधिकतम पावर 1.8 kW और 77 Nm का अधिकतम टॉर्क देखने को मिलती है। यह स्कूटर 50 km/h की टॉप स्पीड के साथ में चने में सक्षम है जो शहरी इलाकों में यात्रा के लिए सही है।
इसके अलावा Honda QC1 में दो राइडिंग मोड्स मिलते है जिसमे Eco और Standard शामिल है जिनका यूज़ राइडर अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकता है। इसके अलावा इसको 0 से 40 km/h तक स्पीड पकड़ने में सिर्फ 9.4 सेकंड का समय लगता है जो एक बेहतरीन पिक-अप देता है।
- मोटर टाइप: BLDC मोटर
- मैक्स पावर: 1.8 kW
- मैक्स टॉर्क: 77 Nm
- टॉप स्पीड: 50 km/h
- माइलेज: 80 km/चार्ज
- बैटरी क्षमता: 1.5 kWh
- चार्जिंग टाइम (0-100%): 6.5 घंटे
- ट्रांसमिशन: ऑटोमेटिक
ब्रेक, व्हील और सस्पेंशन
Honda QC1 में बहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम और मजबूत सस्पेंशन मिलता है जो राइड को आरामदायक और सुरक्षित बनाता है। इसके फ्रंट और रियर ब्रेक दोनों ड्रम ब्रेक मिलते हैं जिनकी साइज क्रमशः 130 mm और 110 mm मिलता है। इसके साथ ही Combined Braking System (CBS) भी मिल जाता है जो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।
- फ्रंट सस्पेंशन: टेलीस्कोपिक फोर्क
- रियर सस्पेंशन: 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक
- फ्रंट ब्रेक टाइप और साइज: ड्रम, 130 mm
- रियर ब्रेक टाइप और साइज: ड्रम, 110 mm
- ब्रेकिंग सिस्टम: CBS
- फ्रंट टायर साइज: 90/90-12
- रियर टायर साइज: 90/100-10
- व्हील टाइप: एल्यॉय व्हील्स
Honda QC1 के डाइमेंशन्स और कैपेसिटी
Honda QC1 के डाइमेंशन्स और कैपेसिटी इसे शहरी इलाकों में चलाने के लिए एक आदर्श स्कूटर बनाते हैं। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई कुछ इस प्रकार से है –
डिटेल्स | मेज़रमेंट |
---|---|
लंबाई | 1826 mm |
चौड़ाई | 701 mm |
ऊंचाई | 1129 mm |
व्हीलबेस | 1275 mm |
कर्ब वजन | 89.5 kg |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 169 mm |
Honda QC1 का कर्ब वजन 89.5 kg मिलता है और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 169 mm मिलता है जो इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाता है। और यह स्कूटर शहरी ट्रैफिक में आराम से नेविगेट की जा सकती है।
LED लाइट्स और इलेक्ट्रिकल्स
Honda QC1 में LED हेडलाइट्स, टेललाइट्स और टर्न सिग्नल लाइट्स मिलती हैं जो न केवल बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती हैं बल्कि स्कूटर को एक स्टाइलिश लुक भी देने का काम करती हैं। LED लाइट्स की तकनीक से रात के समय चलने में काफी ज्याद मदद मिलती है और राइड को सुरक्षित बनाती है।
- हेडलाइट्स: LED
- टेललाइट्स: LED
- टर्न सिग्नल लाइट्स: LED
Honda QC1 की वारंटी और सर्विस शेड्यूल
Honda QC1 के साथ 3 साल या 50,000 किमी की स्टैण्डर्ड वारंटी दी जाती है। इसके बैटरी पैक के लिए भी 3 साल या 50,000 किमी की वारंटी मिलती है जो इसे लंबे समय तक चलने वाले एक विश्वसनीय स्कूटर बनाती है। इसके अलावा इसकी सर्विस और मेंटेनेंस शेड्यूल काफी सरल है और Honda इसके लिए किफायती सर्विस पैकेज भी प्रदान करती है।
- मानक वारंटी: 3 साल या 50,000 किमी
- बैटरी वारंटी: 3 साल या 50,000 किमी
Honda QC1 के प्रमुख फीचर्स
Honda QC1 में कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं जो इसे अन्य स्कूटर से अलग बनाते हैं। जिसमें एक 5 इंच का LCD डिस्प्ले, USB चार्जिंग पोर्ट, और राइडिंग मोड्स (Eco और Standard) जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा यह पोर्टेबल चार्जर और साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसी सुविधाएं के साथ में मिलता है।
- डिस्प्ले: 5-इंच LCD डिस्प्ले
- कनेक्टिविटी फीचर्स: USB चार्जिंग पोर्ट
- राइडिंग मोड्स: Eco, Standard
- अतिरिक्त फीचर्स: पोर्टेबल चार्जर, साइड स्टैंड इंडिकेटर
Honda QC1 की कीमत और EMI प्लान
Honda QC1 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,00,000 देखने को मिलती है जबकि इसकी ऑन-रोड प्राइस ₹1,05,000 से ₹1,20,000 तक देखने को मिलती है जो शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। यदि आप EMI पर स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो इसका डाउन पेमेंट ₹20,000 से ₹30,000 देकर इसे खरीद सकते है और EMI राशि ₹2,800 से ₹3,500 प्रति माह के आसपास हो सकती है।
कीमत डिटेल्स | अमाउंट |
---|---|
एक्स-शोरूम कीमत | ₹1,00,000 |
ऑन-रोड कीमत | ₹1,05,000 – ₹1,20,000 |
डाउन पेमेंट | ₹20,000 – ₹30,000 |
EMI (लगभग) | ₹2,800 – ₹3,500 |
यूजर अनुभव और समीक्षा
Honda QC1 को लेकर यूजर्स की रिव्यु बहुत ही पॉजिटिव रहे हैं। इसकी राइडिंग एक्सपीरियंस बहुत ही आरामदायक और स्मूथ है। स्कूटर का लुक और डिजाइन भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहे है। इसके अलावा इसके लो चार्जिंग टाइम और अच्छी माइलेज ने इसे एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते है।
निष्कर्ष
Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बेहतरीन आप्शन है उन लोगों के लिए जो किफायती, प्रभावी और आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं। इसकी पावर, परफॉर्मेंस, फीचर्स, और किफायती कीमत इसे एक आकर्षक स्कूटर बनाते है। यदि आप एक बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस और लंबी रेंज के साथ एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं तो Honda QC1 आपके लिए एक आदर्श आप्शन हो सकता है।
Also Read :-
Vida V2 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर: 100kmpl की टॉप स्पीड के साथ लॉन्च